https://casemindia.org/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-4
SBI Life Smart Bachat Plan

SBI Life Smart Bachat Plan: अपने परिवार का बनाओं सुरक्षित भविष्य SBI के इस प्लान के साथ

SBI Life Smart Bachat Plan: आपने कभी सोचा है कि अगर कुछ हो जाए तो आपके परिवार का क्या होगा? उनकी जरूरतें उनका खर्चा कैसे चलेगा? इसीलिए SBI Life – स्मार्ट बचत प्लान आपके लिए लाया गया है। ये एक ऐसा प्लान है जो आपकी बचत को बढ़ाने और आपके परिवार को सुरक्षा देने का काम करता है। ये कोई मुश्किल प्लान नहीं है बहुत ही सिंपल और आसान तरीके से समझा जा सकता है।

SBI Life Smart Bachat Plan

SBI Life का ये प्लान खास उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपनी जिंदगी को थोड़ा प्लान करके चलाना चाहते हैं। इसमें आप थोड़ी-थोड़ी बचत करके अपने परिवार के लिए बड़ा फंड बना सकते हो। ये प्लान आपको दो ऑप्शन देता है। एक नॉर्मल एंडोमेंट प्लान और दूसरा जिसमें एक्स्ट्रा कवरेज भी मिलता है जैसे अगर कोई एक्सीडेंट हो जाए तो।

मान लो आप 10 साल के लिए पैसे जमा करना चाहते हो। तो हर महीने या हर साल आप एक फिक्स्ड अमाउंट देंगे और जब पॉलिसी पूरी हो जाएगी तो आपको सारा पैसा वापस मिलेगा। इसमें बोनस भी मिलता है जो आपकी बचत को और बढ़ा देता है।

Read more... Post Office Scheme: ₹3,500 हर महीने जमा करें और पाएं ₹2,48,465 का गारंटीड रिटर्न

Post Office Scheme: ₹3,500 हर महीने जमा करें और पाएं ₹2,48,465 का गारंटीड रिटर्न

अगर आपके साथ कुछ हो जाए तो ये प्लान आपके परिवार को पूरी मदद करेगा। आपके परिवार को एक तय रकम दी जाएगी ताकि वो अपना खर्चा चला सकें।

प्रीमियम और पॉलिसी का टाइम

इसमें आपको ये आजादी है कि आप कितने साल तक पैसे जमा करना चाहते हो। 5 साल, 7 साल, 10 साल या 15 साल तक। पॉलिसी का टाइम भी आप चुन सकते हो जैसे 10 साल से लेकर 25 साल तक।

अगर आप सोचते हो कि आपको अपने बच्चों के लिए कुछ करना है या अपने रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाने हैं तो ये प्लान आपके लिए है। इसमें न तो बहुत ज्यादा पैसे लगाने पड़ते हैं और न ही इसे समझना मुश्किल है।

Read more... Post Office RD Scheme: सिर्फ ₹90,000 रूपये जमा करने पर मिलता है इतना पैसा

Post Office RD Scheme: सिर्फ ₹90,000 रूपये जमा करने पर मिलता है इतना पैसा

क्या फायदा है इस प्लान का

अगर आप ये प्लान लेते हो तो आपको दो फायदे मिलते हैं। एक तो आपकी बचत बढ़ती है और दूसरा आपके परिवार को सुरक्षा मिलती है। अगर कुछ गलत हो भी जाए तो आपके परिवार को इसका नुकसान नहीं होगा। जो पैसे आप इस प्लान में लगाते हो उस पर टैक्स छूट भी मिलती है। इसका मतलब है कि ये प्लान आपके पैसे बचाने का भी काम करता है।

अगर आपको ये प्लान लेना है तो आप SBI Life की वेबसाइट पर जा सकते हो या फिर अपने नजदीकी SBI Life ऑफिस में जाकर जानकारी ले सकते हो। इसे लेना बहुत आसान है बस आपको अपने डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे। यह जानकारी आपके फायदे के लिए है। ज्यादा डिटेल्स के लिए SBI Life की वेबसाइट देखें।

नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है। कोई भी प्लान लेने से पहले पूरी जानकारी ऑफिसियल साइट से जरूर लें।

Scroll to Top